अर्थ शास्त्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अर्थ शास्त्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 25 अगस्त 2020

महत्वपूर्ण आर्थिक शब्दावली aarthik shabdawali gk in hindi

महत्वपूर्ण आर्थिक शब्दावली 


 प्रतिभूति (Bond)-- सरकार या कोई निजी कंपनी जब जनता से कर्ज लेती है तो कर्ज के बदले जनता को धन वापसी का एक प्रतिज्ञा पत्र देती है ,जिसे प्रतिभूति (Bond) कहते है 

बैंक दर (Bank Rate)- केंद्रीय बैंक या  रिजर्व बैंक जिस दर पर वाणिज्यिक बैंक को उधार देती है, बैंक दर कहलाती है 

रेपों दर (Repo Rate)--रिजर्व बैंक जब बहुत कम समय के लिए वाणिज्यिक बैंक को उधार देती है तो , उसे रेपों दर कहते है । 

रिवर्स रेपों दर --  जब बाजार (आम आदमी) के पास मुद्रा की आपूर्ति बढ़ जाती है  ,तो उसमें कमी लाने के लिए  केंद्रीय बैंक कम समय मे उच्च ब्याज दर देकर मुद्रा जमा करने के लिए प्रोत्साहित करती है  ,इस उच्च ब्याज दर को रिवर्स रेपों दर कहते है । 

बचत बैंक दर -  छोटी छोटी बचत पर बैंक जिस दर पर ब्याज देती है उस दर को बचत बैंक दर कहते है । 

जमा दर (Deposite Rate)- किसी खास अबाधि के लिए जमा की गयी धन पर बैंक जिस दर पर ब्याज देती है ,उस दर को जमा दर कहते है । 

मांग जमा (Demand Deposite)- चालू खाता (Curent Acount) तथा बचत खाता (Saving Acount)में ग्राहकों की जमा राशि जब चाहे निकाला जा सकता है और जमा किया जा सकता है । 

शुद्ध ब्याज -- कुल ब्याज के उस भाग को शुद्ध ब्याज कहते है , जो पूंजी पति को केवल उपयोग हेतु दिया जाता है । 
मुद्रा संकुचन (Deflation)-बाजार की वह अवस्था , जिसमें मुद्रा की कमी के कारण कीमतें गिर जाती है ,उत्पादन तथा व्यापार गिर जाता है तथा बेरोजगारी बढ़ जाती है ,मुद्रा संकुचन कहलाती है । 

सोमवार, 24 अगस्त 2020

अर्थ शास्त्र के महत्वपूर्ण आर्थिक शब्दावलीarthik shabdawali gk in hindi

 अर्थ शास्त्र के महत्वपूर्ण आर्थिक शब्दावली 


👉मिश्रित अर्थव्यवस्था - इसमे निजी और सार्वजनिक दोनों का सह आस्तित्व होता है । 

👉बंद अर्थव्यवस्था - इसमे विदेशी व्यपार पूर्णत; बंद होता है , पूरी निर्भरता अपने देश पर होता है 

👉खुला अर्थव्यवस्था - इसमे विदेशी व्यपार बिना सरकारी रोक-टोक  के होता है । 

👉व्यपार चक्र   -- -बारी -बारी से तेजी या मंडी होने की घटना को व्यपार चक्र कहते हैं । 

👉निजीकरन --- सरकारी उद्योगो को निजी क्षेत्रो मे परिवर्तित करना निजीकरन कहते हैं । 

👉उदारी करण --- सरकारी नियंतरण वाली (परमिट ,लाइसेन्स ,कोटा आदि )अर्थव्यवस्था से मुक्त कर देना उदारीकरण कहा जाता है । 

👉वैश्वीकरण - वह प्रक्रिया जिसके द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की विभिन्न अर्थव्यवस्था से जोड़ा जाता है ,वैश्विक अर्थव्यवस्था कहते  है ।  इससे वस्तुओं ,सेवाओं ,तकनीक ,पूंजी और श्रम का आदान प्रदान होता है । 

👉सस्ती मुद्रा -- कम ब्याज दर पर प्राप्त की जाने वाली मुद्रा सस्ती मुद्रा काही जाती है ।

👉पूंजी स्टॉक -- किसी निश्चित समय पर भौतिक पूंजी को पूंजी स्टॉक कहते है । 

👉उपनिवेश या विनिवेश -- सरकारी उद्योग की हिस्सेदारी को कम करना और निजी हिस्सेदारी बढ़ाना उपनिवेश या विनिवेश कहा जाता है । 

👉विकाश अर्थ शास्त्र --- विकास शील देशों मे किसी गरीब व्यक्ति के लिए बनाए गए बिशेष नियम को विकास अर्थशास्त्र कहते है । 

  

Munger se Bhagalpur marine drive

 मुंगेर से भागलपुर तक बनने वाला मरीन ड्राइव बिहार की एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना है। यह परियोजना पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर तैयार की जा...