मंगलवार, 1 सितंबर 2020

बुध saurmandal me buddh grah

बुध 

बुध सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है । 

बुध सूर्य का सबसे निकट का ग्रह है ,जिसके कारण यह सूर्य के निकलने  के 2 घंटे पहले दिखाई देता है । 



बुध सूर्य की परिक्रमा सबसे कम समय (88 दिन )में पूरी कर लेता है । 

बुध का एक दिन ,पृथ्वी के 90 दिनों  के बराबर होता है और इतने ही समय की एक रात होती है । बुध अपने दीर्घवृतीय कक्ष में 1,76,000 किमी प्रति घंटे की गति से घूमता है । इसकी यही गति इसे सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्ति की पकड़ से सुरक्षित रखती है । 

बुध का कोई अपना उपग्रह नहीं है । 

 बुध पर वायुमंडल नहीं होने से वहाँ जीवन संभव नहीं है । 

बुध का व्यास 4,878किमी है । 

बुध का द्रव्यमान  3.64*1020 टन (3.3 *10 की घात 23 किग्रा ॰ ) है जो की पृथ्वी का लगभग 5.5% है । 

बुध का आयतन पृथ्वी के आयतन का लगभग 6% है ,यानि 2.15 *10की घात  21 घन मीटर  

बुध चंद्रमा से थोड़ा सा बड़ा है । 

बुध का परिभ्रमण समय 58.6 दिन है यानि यह अपने अक्ष के चारों ओर 58.6 दिनों में एक चक्कर पूरा करता है । 

बुध का परिक्रमण समय  88 दिन है ।


 

इसकी सूर्य से अधिकतम दूरी 43 मिलियन मील (70 मिलियन किमी ) है और न्यूनतम दूरी 39 मिलियन मील (46.5 मिलियन किमी ) है । 

बुध की पृथ्वी से अधिकतम दूरी 142.6 मिलियन मील (229.4मिलियन किमी )है और न्यूनतम  दूरी49.6 मिलियन मील (79.8 मिलियन किमी ) है । 

इसका धरातलीय गुरुत्व 11.8फिट /से ॰ है । 

तापमान -2800 से 8800 F (-175 0 से 425 0 )

धरारतलीय वायुदाव  2 * 10की घात  2  मिलीबार है । 

यह वर्ष में तीन बार सुबह और शाम के तारे के रूप मे दिखाई देता है । इसका कारण इसकी साइनडिक अबधी  (synadic period) का 116 दिन होना है 

इसे सूर्य के निकलने के 2 घंटे पहले देखा जा सकता है । 

इसे भी शुक्र की तरह सुबह और शाम का तारा कहा जाता है क्योंकि ये दोनों ग्रह सूर्य और पृथ्वी के बीच में है । 

Munger se Bhagalpur marine drive

 मुंगेर से भागलपुर तक बनने वाला मरीन ड्राइव बिहार की एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना है। यह परियोजना पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर तैयार की जा...